रियलमी ने खास भारत के लिए डिज़ाईन की गई रियलमी पी3 सीरीज़ की दूसरा श्रृंखला पेश की है। इस सीरीज़ में रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी पेश किए गए हैं, जिनसे भारतीय यूज़र्स के लिए अनुकूलित अत्याधुनिक इनोवेशन की रियलमी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा हम रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी और रियलमी पी3 5जी पेश करके बहुत उत्साहित हैं। रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी ने दुनिया के पहले ग्लो-इन-द-डार्क लुनार डिज़ाईन की शुरुआत की है, यह तीन आकर्षक रंगों – ग्लोईंग लुनार व्हाईट, नेपच्यून ब्लू, और ओरियन रेड में 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसका शुरुआती मूल्य आकर्षक बैंक ऑफरों और एक्सचेंज ऑफर के साथ 22,999 रुपये है।रियलमी पी3 5जी तीन आकर्षक रंगों नेबुला पिंक, स्पेस सिल्वर और कॉमेट ग्रे में 6जीबी+128जीबी, 8जीबी+128जीबी और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट्स में बैंक ऑफरों के साथ 14,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है। रियलमी बड्स एयर 7 में क्रिस्टल अलॉय डिज़ाईन है और यह तीन खूबसूरत रंगों- आईवरी गोल्ड, मॉस ग्रीन, और लैवेंडर पर्पल में 2,799 रुपये में उपलब्ध है। रियलमी बड्स टी200 लाईट तीन वाईब्रैंट रंगों – ऑरोरा पर्पल, स्टॉर्म ग्रे, और वोल्ट ब्लैक में उपलब्ध है। यह 1,199 रुपये के ऑफर मूल्य में उपलब्ध होगा।रियलमी पी3 अल्ट्रा 5जी की पहली सेल (25 मार्च, दोपहर 12 बजे से 28 मार्च, रात्रि 12 बजे तक) और रियलमी पी3 5जी की पहली सेल (26 मार्च, दोपहर 12 बजे से 28 मार्च, रात्रि 12 बजे तक) रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और मेनलाईन चैनलों पर चलेगी, साथ ही 4,000 रुपये तक के आकर्षक बैंक ऑफर भी मिलेंगे। रियलमी बड्स एयर 7 की पहली सेल 24 मार्च, दोपहर 12 बजे से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट और आपके नज़दीकी स्टोर्स पर शुरू होगी। रियलमी बड्स टी200 लाईट की सेल आज दोपहर 2 बजे से रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और आपके नज़दीकी स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।