आधुनिक समय के स्मार्टफोन ब्रांड इन्फिनिक्स ने आज भारत में अपनी फ्लैगशिप डिवाइस – नोट 50एस 5जी+ लॉन्च की। यह एक पावरहाउस डिवाईस है, जो डिज़ाइन, परफॉरमेंस और यूज़र एक्सपीरियंस के मामले में अपेक्षाओं को बढ़ा देगी। इस फ्लैगशिप डिवाइस ने अत्याधुनिक डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी और 144हर्ट्ज़ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत के सबसे स्लिम स्मार्टफ़ोन* के रूप में एक नया मानक स्थापित कर दिया है। नोट 50एस 5जी+ आज से फ्लिपकार्ट पर तीन शानदार रंगों मरीन ड्रिफ्ट ब्लू (वीगन लेदर), टाइटेनियम ग्रे (मैटेलिक फ़िनिश), बरगुंडी रेड (मैटेलिक फ़िनिश) में 14,999 रुपये (सभी ऑफ़र सहित) के विशेष मूल्य में उपलब्ध है।इन्फिनिक्स इंडिया के सीईओ अनीश कपूर ने कहा इन्फिनिक्स में हम अपने हर लॉन्च के साथ यूज़र्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाते हैं। अपने पिछले स्मार्टफोन, नोट 50 एक्स 5जी+ में हमने यूज़र्स के फीडबैक के आधार पर सॉफ़्टवेयर को अपग्रेड किया और एक्सओएस 15 पेश किया। हमारे इस कदम को ग्राहकों ने काफी सराहा, जिससे निर्माण प्रक्रिया में यूज़र्स को शामिल करने का हमारा विश्वास मजबूत हुआ। नोट 50एस 5जी+ में हमने प्रीमियम सीएमएफ, बेहतरीन परफॉरमेंस और सेगमेंट के सबसे स्लिम 144हर्ट्ज़ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ हमने मानकों को और अधिक बढ़ा दिया है।इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट के साथ 5500एमएएच की बैटरी दी गई है। इसलिए यह पूरे दिन हर स्वाइप, स्ट्रीम और स्क्रॉल के साथ स्मूथ परफॉरमेंस प्रदान करता है। ए आई-आधारित पर्सनलाइजेशन, एक्सओएस 15 और वन-टैप इन्फिनिक्स ए आई से स्मार्ट और इंट्यूटिव अनुभव प्राप्त होता है, वहीं 64 एम पी सोनी आई एम एक्स 682 कैमरा एवं मिलिटरी-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से बेहतरीन स्टाईल और फंक्शन प्राप्त होता है।भारत में डिजिटल-फर्स्ट जनरेशन के लिए निर्मित, नोट 50एस 5जी+ में परफॉरमेंस, खूबसूरती और बेहतरीन मूल्य एक ही पैकेज में मिल रहा है। यह लॉन्च उपयोगी इनोवेशन प्रदान करने के हमारे सफर की एक बड़ी कामयाबी है।इन्फिनिक्स नोट 50एस 5जी+ तीन शानदार रंगों मरीन ड्रिफ्ट ब्लू (वीगन लेदर), टाइटेनियम ग्रे (मैटेलिक फ़िनिश), बरगुंडी रेड (मैटेलिक फ़िनिश) में उपलब्ध होगा। लॉन्च के दिन नोट 50एस 5जी+ का मूल्य 8 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए क्रमशः 14999 रुपए और 16999 रुपए (सभी ऑफ़र सहित) है। यह 24 अप्रैल से केवल फ्लिपकार्ट और आपके नज़दीकी स्टोर पर मिलेगा।
*