इंडकल टेक्नोीलॉजीज ने भारत में एसर ब्रांड के दो स्माार्टफोन लॉन्च् किये

इंडकल टेक्नोमलॉजीज ने भारत में एसर इंक. के साथ ट्रेडमार्क लाइसेंसिंग समझौते के तहत एसर ब्रांड के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस टेक्नोमलॉजी स्टार्टअप को अपने नए और शानदार इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट के जरिए सुपर जेड एक्स सीरीज के दो शानदार मॉडल पेश किए हैं। ये फोन प्रीमियम डिज़ाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं।एसर सुपर जेड एक्स और एसर सुपर जेड एक्स प्रो की कीमतें बेहद प्रतिस्पर्धी हैं और इन्हेंा प्रीमियम फीचर्स प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे देश भर के उपभोक्ताओं तक आधुनिक टेक्नोफलॉजी तक आसानी से पहुंचेगी।इंडकल टेक्नोनलॉजीज के सीईओ आनंद दुबे ने कहा यह हमारी कंपनी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस लॉन्च के साथ हम सबसे बड़े कंज्यूरमर प्रोडक्ट् के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
एसर इनकॉर्पोरेटेड की ग्लोबल स्ट्रैटेजिक अलायंसेस की वाइस प्रेसिडेंट जेड झोउ ने कहा 1987 में स्थापना के बाद से, एसर का मिशन हमेशा लोगों और टेक्नोजलॉजी के बीच की बाधाओं को तोड़ना रहा है। हमें खुशी है कि इंडकल टेक्नोरलॉजीज भारत में एसर ब्रांड के तहत कई तरह के स्मार्टफोन्स लाकर इस मिशन को आगे बढ़ाएगी। इससे उपभोक्ताओं को भारत के बाजार में अधिक विकल्प मिलेंगे और उनका अनुभव और बेहतर होगा।यह लॉन्च एक तेजी से बढ़ते उद्योग में महत्वपूर्ण कदम है। एसर इंक. के साथ ट्रेडमार्क लाइसेंसिंग समझौते के तहत, इंडकल की नजर 15,000 से 50,000 रुपये के आकर्षक मूल्य सेगमेंट पर है, जो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा और ब्रांड गतिशीलता को नये अंदाज में पेश करेगा। सभी एसर-ब्रांडेड स्मार्टफोन्स को भारत में बनाया जाएगा, जो सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से ये डिवाइस पूरे देश में उपभोक्ताओं को प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करेंगे।

About Author

error: Content is protected !!