बोल्ट जो कि फायर-बोल्ट्ट का होमग्रोन स्मार्टफोन ब्रांड है ने आज अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन्स — इवो (Evo) और ऐस 5G (Ace 5G) — के आगामी लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की है, जो कि 25 अगस्त, 2026 को लॉन्च किए जाएंगे।
ब्रांड ने फ्रीडम सेल 2026 के लिए फ्लिपकार्ट के साथ टाइटल स्पॉन्सर के रूप में अपनी रणनीतिक साझेदारी का भी खुलासा किया। हालाँकि, इन स्मार्टफोन्स की आधिकारिक लॉन्चिंग इस महीने के आखिर में होगी, लेकिन बोल्ट इस स्पॉन्सरशिप के जरिए प्रोडक्ट लॉन्च से पहले ही देशभर में मजबूत जागरूकता और ब्रांड पहचान बनाना चाहता है।
अपनी व्यापक मार्केट-एंट्री रणनीति के तहत, यह स्पॉन्सरशिप डिवाइस लॉन्च से पहले मेट्रो शहरों के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 बाजारों में लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए एक हाई-इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म का काम करेगी। फ्रीडम सेल 2026, 7 अगस्त (मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस) से 15 अगस्त (सामान्य बिक्री) तक चलेगी।
Evo और Ace 5G की शुरुआत बोल्ट की ब्रांड यात्रा में एक निर्णायक अध्याय है। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए, दोनों डिवाइस भरोसेमंद परफॉर्मेंस, आकर्षक डिज़ाइन और रोज़मर्रा की उपयोगिता को सार्थक इनोवेशन के साथ जोड़ते हैं, ताकि बदलती डिजिटल लाइफस्टाइल को बेहतर तरीके से सपोर्ट किया जा सके।
स्मार्टफोन्स से सम्बंधित कीमत, फुल स्पेसिफिकेशन्स और देशभर में उपलब्धता से जुड़ी अधिक जानकारी लॉन्च के करीब साझा की जाएगी।