मुंबई: भारत के प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक, एचडीएफसी बैंक ने आज दो नए सेविंग्स अकाउंट वेरिएंट, ‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ लॉन्च किए हैं। ये अकाउंट क्रमशः सीनियर सिटिज़न्स (बुज़ुर्गों) और महिलाओं के लिए खास तौर पर तैयार किए गए कई तरह के फ़ायदे देते हैं। ये खास प्रोडक्ट वेरिएंट बैंक के मशहूर ‘सेविंग्स मैक्स अकाउंट’ के तहत पेश किए जा रहे हैं, जो एंट्री-लेवल सेविंग्स अकाउंट्स में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले अकाउंट्स में से एक है। एचडीएफसी बैंक के ग्रुप हेड (ब्रांच बैंकिंग, पेमेंट्स, ट्रेजरी, लायबिलिटी प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग, वर्चुअल चैनल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर) श्री आशीष पार्थसारथी ने इस नई पेशकश के बारे में बात करते हुए कहा,”जैसे-जैसे जीवनशैली बदल रही है और ग्राहकों की उम्मीदें बदल रही हैं। बैंक अलग-अलग तरह के ग्राहकों की खास ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कस्टमाइज़्ड और बेहतरीन बैंकिंग अनुभव देने पर ध्यान दे रहा है। ये नए प्रोडक्ट्स ऐसे समाधान देने के हमारे वादे को और मज़बूत करते हैं जो सुरक्षा, सुविधा और लंबे समय की वित्तीय भलाई को बेहतर बनाते हैं।”
हाल की पीआईबी रिपोर्ट से पता चलता है कि 2036 तक भारत में सीनियर सिटिज़न्स की आबादी लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) तक पहुँचने का अनुमान है, जो कुल आबादी का लगभग 15 प्रतिशत होगा। इसके अलावा, अभी सभी बैंक अकाउंट्स में से 39.2 प्रतिशत महिलाओं के पास हैं और कुल जमा राशि में उनका योगदान 39.7 प्रतिशत है।
‘मैक्स फॉर सीनियर्स’ और ‘मैक्स फॉर हर’ को इन कस्टमर ग्रुप्स की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनमें कई ऐसे फ़ीचर्स शामिल हैं जो इंडस्ट्री में पहली बार दिए जा रहे हैं, जैसे कि साइबर फ्रॉड कवर, 1 लाख रुपये तक का हॉस्पिटलाइज़ेशन कवर और भी बहुत कुछ।
नई पेशकशों के तहत मुख्य लाभ ये हैं -:
मैक्स फॉर सीनियर्स मैक्स फॉर हर
• 25,000 रुपये* तक का साइबर इंश्योरेंस कवर (डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षा)
• ऑटो स्वीप सुविधा के साथ अतिरिक्त बचत पर एफडी जैसा ज़्यादा रिटर्न
• एफडी पर अतिरिक्त 0.5 प्रतिशत ब्याज*
• डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा
• मुफ़्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस*
• डेबिट कार्ड पर 3.19 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ कवर*
• डीमैट अकाउंट पर पहले साल के लिए एएमसी माफ़
• आपके पसंदीदा ब्रांड्स से लाइफ़स्टाइल वाउचर*
• मुफ़्त हेल्थ चेक-अप*
• मुफ़्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस*
• ऑटो स्वीप सुविधा के साथ अतिरिक्त बचत पर एफडी जैसा ज़्यादा रिटर्न
• डेबिट कार्ड पर पर्सनल एक्सीडेंटल 3.19 करोड़ रुपये तक का डेथ कवर*
• अकाउंट पर 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर
• लॉकर पर 50 प्रतिशत की छूट*
सीनियर सिटिज़न और महिलाओं के लिए बैंक के ‘प्रीमियम स्पेशल सेविंग्स’ सुइट के तहत ग्राहक बेहतर साइबर कवर, खास लाइफस्टाइल प्रिविलेज और कई अतिरिक्त फायदों का लाभ उठा सकते हैं, जिन्हें उनके कुल बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।