VBYLD 2027 : विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी का राष्ट्रीय मंच

वाराणसी के 15 से 29 वर्ष के युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

वाराणसी | भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अन्तर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं विचारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है।
उप निदेशक, मेरा युवा भारत, वाराणसी ने बताया कि VBYLD 2027 युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। इसके माध्यम से देश के युवा अपने विचारों, नवाचारों, रचनात्मकता एवं समाधानों को सामने रख सकेंगे और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि VBYLD 2027 के Viksit Bharat Challenge Track के अंतर्गत प्रथम चरण के रूप में Viksit Bharat Quiz का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज़ 17 अगस्त 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक MY Bharat पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। क्विज़ 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है तथा इसमें भारत की विरासत, उपलब्धियों, विकास यात्रा और Viksit Bharat @2047 की परिकल्पना से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है।
Viksit Bharat Quiz में 20 प्रश्न होंगे और प्रतिभागियों को क्विज़ पूरा करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। यह क्विज़ युवाओं को विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़ने, अपने ज्ञान को परखने तथा VBYLD 2027 की राष्ट्रीय युवा नेतृत्व यात्रा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
Viksit Bharat Challenge के अंतर्गत चयन प्रक्रिया Viksit Bharat Quiz → Essay Challenge → District Championship → State/UT VBYLD → National VBYLD के विभिन्न चरणों में पूरी होगी। क्विज़ में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों, अधिकतम 4 लाख प्रतिभागियों तक, को Viksit Bharat Essay Challenge के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिले से शीर्ष 50 निबंधों को जिला स्तर की व्यक्तिगत प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय VBYLD के लिए किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –
• Viksit Bharat Quiz – 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026,
• Viksit Bharat Essay Challenge- 5 से 19 अक्टूबर 2026,
• District Championship- 10 से 16 नवम्बर 2026,
• State/UT VBYLD- 17 नवम्बर से 7 दिसम्बर 2026
• National VBYLD- 10 से 12 जनवरी 2027
VBYLD 2027 में युवाओं को उनकी रुचि एवं प्रतिभा के अनुरूप छह प्रमुख क्षेत्रों में अवसर मिलेगा। इनमें Viksit Bharat Challenge, Cultural Track, Design for Bharat, Hack for Social Cause, Youth Entrepreneurs Challenge तथा Youth Parliament शामिल हैं। इन माध्यमों से युवा संस्कृति, नवाचार, तकनीक, सामाजिक समाधान, उद्यमिता, लोकतंत्र एवं नीति संवाद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं विचारों को प्रस्तुत कर सकेंगे।
राष्ट्रीय स्तर का VBYLD 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को अपने विचार एवं समाधान प्रस्तुत करने तथा विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष संवाद का अवसर मिलेगा।
उप निदेशक, मेरा युवा भारत, वाराणसी ने कहा कि “VBYLD 2027 केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। वाराणसी की युवा शक्ति से हमारी अपेक्षा है कि वे इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।”
उन्होंने वाराणसी जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे VBYLD 2027 के बारे में अधिक से अधिक युवाओं को जानकारी दें और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि 30 सितम्बर 2026 से पहले MY Bharat पोर्टल पर Viksit Bharat Quiz में अवश्य भाग लें और विकसित भारत के निर्माण की इस राष्ट्रीय युवा नेतृत्व यात्रा का हिस्सा बनें।
क्विज़ में भाग लेने के लिए-
https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/uHzkZ9NIN0AdlPVjogfWMg/
VBYLD 2027 Quiz – MY Bharat Portal

About Author

error: Content is protected !!